RESPECT प्रमाणन केंद्र की स्थापना ऑटोमोबाइल ट्रांसपोर्ट सेवाओँ हेतु प्रमाणन संस्था की तरह 1999 में हुई थी। समय के साथ हमने अपने कार्यों में विविधता लाने की जरूरत महसूस की और 2003 में "RESPECT" को ऑटोमोटिव उद्योग के उत्पादों में विशेषज्ञता वाली प्रमाणन संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।
हमने रूसी प्रमाणन सेवा बाजार में न केवल अपनी स्थिति मजबूत की बल्कि एक अनूठे बिजनेस मॉडल का निर्माण भी किया जो अन्य समान कंपनियों के बीच अव्वल है।
हमने कई हजार बड़े और मध्यम आकार वाली सेवा एवं ट्रेडिंग कंपनियों को अपने ग्राहक के रूप में आकर्षित किया है। हम रूस और यूरोप दोनों के कई बड़े परीक्षण केंद्रों से सहयोग करते हैं, साथ ही साथ सबसे बड़े यूरोपीय मोटर वाहन पुर्जा एवं उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के साथ समझौतों का संचालन करते हैं।
RESPECT प्रमाणन केंद्र टीम ऐसे पेशेवरों से बनी है जो रूसी व्यवसाय क्षेत्र में अकसर उत्पन्न होने वाली जटिल परिस्थितियों में निर्णय पाने के आदी हैं। अनेक परिस्थितियों में ग्राहक हमारे पास अन्य प्रमाणन संस्थाओं और उनके एजेंटों के साथ कार्य करने के कई असफल प्रयासों के बाद आते हैं। हमारे संपर्कों के विस्तृत नेटवर्क, साथ ही साथ हमारे कर्मचारियों के पेशेवराना अंदाज के कारण हमें उत्तर-पश्चिम रूस के प्रमाणन बाजार के अग्रणियों में से एक माना जाता है।
"RESPECT" के पास निम्न के लिए प्रत्यायन प्रमाणपत्र है:
ऑटोमोटिव उद्योग उत्पादों का प्रमाणन (प्रत्यायन कार्यक्षेत्र के अधीन प्रत्यायन प्रमाणपत्र ROSS RU.0001.11МТ30 के द्वारा अनुमोदित)। यह तकनीकी अधिनियम एवं माप-पद्धति हेतु संघीय संस्था (पूर्व में रूस का GosStandart) द्वारा मान्यताप्राप्त है।
कार सर्विसिंग, मोटर परिवहन, फ़ॉर्वाडिंग सेवाएँ और रिटेल ट्रेडिंग हेतु प्रमाणन संचालित करना (प्रत्यायन कार्यक्षेत्र के अनुसार प्रत्यायन प्रमाणपत्र ROSS RU 0001.12U112 के द्वारा अनुमोदित)। यह तकनीकी अधिनियम एवं माप-पद्धति हेतु संघीय संस्था (पूर्व में रूस का GosStandart) द्वारा मान्यताप्राप्त है।