प्रमाणन केंद्र «RESPECT»
Главная страница    Написать письмо    Карта сайта
भाषाएँ —         Ru     En     Hi     Fr
De     It     Fi     Cn     Tr
शब्दावली

उत्पादन स्थिति का विश्लेषण प्रक्रियाओं का वह सम्मिश्रण है जिसका उद्देश्य वर्तमान तकनीकी अधिनियम का अनुपालन करने वाले उत्पादों के निर्माण के लिए आवश्यक उत्पादन परिस्थितियों और दस्तावेजों का परीक्षण करना है।

एक आधार वाहन वह वाहन है जिसका उपयोग उसकी संपूर्णता के साथ या हिस्सों (इसकी बॉडी, शैसी) में दूसरे वाहन को बनाने के लिए किया जाता है।

वाहन सुरक्षा वह अवस्था है जिसकी विशेषता वाहन डिज़ाइन और उसकी तकनीकी परिस्थिति है जो नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य, कानूनी सत्वों और व्यक्ति की संपत्ति, संघीय और शहरी संपत्ति एवं परिवेश को पहुँचने वाले नुकसान को रोकता या कम करता है।

उपयोग का आरंभ वाहन (उसकी शैसी) या उसके कंपोनेंट के निर्माण से लेकर रूसी संघ के क्षेत्र में वास्तविक उपयोग तक का संक्रमण है। आयातित वाहन की स्थिति में इस शब्द का अर्थ वह तिथि जब रूस में वाहन के उपयोग को सक्षम बनाने वाले दस्तावेज़ जारी किए गए हैं।

एकल वाहन रूसी संघ में बैच उत्पादन के दौरान निर्मित एक वाहन है जिसके डिजाइन में उपयोग का आरंभ करने से पहले परिवर्तन हो चुका हो या रूसी संघ में असेंबली सेट से अलग इकाई की तरह निर्मित, या किसी व्यक्ति द्वारा निर्मित, या रूसी संघ में व्यक्तिगत आधार पर आयातित, या सरकार की रक्षा आदेश के मुताबिक किसी बैच निर्माता द्वारा उपयोग का आरंभ।

कर्ब वजन खाली वाहन का उसके बॉडी और टॉविंग हिच के साथ या कैब और (या) टॉविंग हिच के साथ शैसी के वजन के रूप में वाहन वजन है जो निर्माता द्वारा निर्धारित किया जाता है। M और N श्रेणियों के लिए इसमें कूलेंट, ऑयल, कम से कम 90% का इंधन, अन्य सभी कार्यों के द्रव्य का 100%, टूल्स, एक ड्राइवर (75 किलो), बसों के लिए एक चालक दल का एक सदस्य (75 किलो) बशर्ते उसके लिए एक अलग सीट निर्दिष्ट हो तथा M, T और O श्रेणियों के लिए एक स्पेयर व्हील (यदि उपलब्ध हो) के वजन शामिल हैं।

मॉडल वर्ष निर्माता द्वारा निर्धारित समयावधि है जब वाहन के डिजाइन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाता है। शायद यह कैलेंडर वर्ष के आरंभ, अंत और अवधि के साथ मेल न खाए।

रूपांतरण एक प्रकार का वाहन या उसका कंपोनेंट है जो उसी प्रकार के वाहन या कंपोनेंट से खास डिजाइन मापदंडों के मामलों में भिन्न है।

वाहन प्रकार अनुमोदन उपयोग का आरंभ कर चुके समरूपी वाहनों द्वारा वर्तमान तकनीकी अधिनियमों की जरूरतों के अनुपालन की पुष्टि करने वाला दस्तावेज़ है।

सकल वाहन वजन वाहन के डिजाइन और उसकी विशेषताओं द्वारा निर्धारित वाहन वजन है।

निर्माता का प्रतिनिधि निर्माता के साथ समझौते के तहत कार्य करने वाला एक व्यक्ति है और वर्तमान तकनीकी अधिनियम अनुपालन के मूल्यांकन के दौरान उनके पक्ष से और लाभ हेतु कार्य करने के लिए अधिकृत है।

वाहन तकनीकी अवस्था जाँच वर्तमान तकनीकी अधिनियमों की जरूरतों के प्रति रूसी संघ क्षेत्र में प्रयुक्त वाहनों द्वारा अनुपालन के मूल्यांकन की प्रक्रिया है।

असेंबली सेट किसी वाहन निर्माता द्वारा दूसरे वाहन निर्माता को वाहन के फाइनल असेंबली के उद्देश्य से प्रदान किए गए कंपोनेंट पार्ट्स का समूह है।

गुणवत्ता प्रबंधन पद्धति अनुपालन प्रमाणपत्र किसी प्रमाणन संस्था द्वारा जारी किए गए नियामक जरूरतों के प्रति गुणवत्ता प्रबंधन पद्धति द्वारा अनुपालन को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज़ है (इस पद्धति को GOST R ISO 9001 (या ISO 9001 मॉडल के अनुरूप) या GOST R 51814.1 मानकों (वैकल्पिक रूप से ISO/TU-16949) के अनुपालन हेतु प्रमाणित किया जाना चाहिए).

प्रमाणन जाँच किसी वाहन का प्रतिनिधित्व करने वाले नमूने की जाँच है जो उस निर्णय का आधार बनता है कि वाहन प्रकार या उसके कंपोनेंट प्रमाणन जाँचों के दौरान प्रस्तुत तकनीकी वर्णन में बताए गए उनके रूपांतरण वर्तमान तकनीकी अधिनियमों के अनुपालन करते हैं।

UNECE नियमों के अनुरूप वाहन डिजाइन के अनुमोदन की आधिकारिक सूचना पहियादार वाहनों, उपकरणों और पहियादार वाहनों में लगने वाले और/या उपयोग होने वाले पार्ट्स के लिए एक वैश्विक तकनीकी अधिनियम स्थापित करने संबंधी समझौते के अधीन एक दस्तावेज़ है और 20 मार्च 1958 जेनेवा में सिद्ध (1958 का समझौता) इन अधिनियमों के आधार पर जारी आधिकारिक नियमों की परस्पर स्वीकृति के संबंध में है। यह दस्तावेज यूरोप हेतु संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग (UNECE) के नियमों का वाहन या उसके कंपोनेंट द्वारा अनुपालन को प्रमाणित करता है।

एक तकनीकी एजेंसी वह संस्था है जो 1958 के समझौते की रूपरेखा के तहत आधिकारिक वाहन प्रकार अनुमोदन हेतु जाँच करने के लिए अधिकृत है।

उत्सर्जन वर्ग किसी वाहन की उसके उत्सर्जन स्तर के आधार पर विशेषता बताने वाला एक वर्गीकरण कोड है।

उपयोग वाहन जीवन चक्र की एक अवस्था है जिसमें उसकी खरीद से लेकर बिक्री तक निर्दिष्ट उद्देश्य हेतु वाहन के उपयोग की अवधि शामिल होती है।

निर्माता बिक्री या निजी उपयोग हेतु वाहनों (शैसी) या उनके कंपोनेंट का निर्माण करने वाला एक व्यक्ति या संस्था है।

वाहन श्रेणी वाहन की एक वर्गीकरण विशेषता है जिसका उपयोग वर्तमान तकनीकी अधिनियमों की जरूरतों को स्थापित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

वाहन कंपोनेंट किसी वाहन के संघटक हिस्से होते हैं।

नियंत्रण जाँच वाहनों और उनके कंपोनेंट की वर्तमान तकनीकी अधिनियमों के अनुपालन हेतु मूल्यांकित हो चुकी विशेषताओं के स्थायित्व की पुष्टि करने के उद्देश्य से बार-बार किए जाने वाला जाँच है।

अनुपालन पुष्टि एक प्रक्रिया है जिसका परिणाम वह दस्तावेज (अनुपालन प्रमाणपत्र या अनुपालन घोषणा) है जो प्रमाणित करता है कि उत्पाद स्थापित अपेक्षाओं को पूरा करता है।

उत्पाद प्रमाणन (इसके बाद से प्रमाणन के रूप में उल्लिखित) अनुपालन पुष्टि की वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा निर्माता (विक्रेता, कॉन्ट्रैक्टर) और उपभोक्ता (ग्राहक) से स्वतंत्र एक संस्था लिखित रूप से पुष्टि करती है कि उत्पाद स्थापित अपेक्षाओं को पूरा करता है।

प्रमाणन प्रणाली प्रमाणन सहभागियों का वह सम्मिश्रण है जो ऐसी प्रणाली के अंदर स्थापित नियमों के अनुसार प्रमाणन का संचालन करते हैं।

समरूप उत्पाद प्रमाणन प्रणाली एक प्रमाणन प्रणाली है जिसमें समान उद्देश्य, आवश्यकताओं के स्वरूप, नियमों और प्रमाणन प्रक्रियाओं के आधार पर समूहीकृत उत्पाद सम्मिलित हैं।

किसी प्रमाणन प्रणाली की केंद्रीय संस्था समरूप उत्पाद प्रमाणन प्रणाली की प्रमाणन व्यवस्था के लिए प्रभारी संस्था है।

प्रमाणन संस्था कुछ विशेष उत्पादों के प्रमाणन का संचालन करने वाली एक संस्था है।

जाँच प्रयोगशाला (जाँच केंद्र) विशिष्ट उत्पादों की जाँच (विशेष प्रकार की जाँच) करने वाली एक प्रयोगशाला (केंद्र) है (इसके बाद से प्रयोगशाला के रूप में उल्लिखित)।

अनुपालन प्रमाणपत्र (इसके बाद से प्रमाणपत्र के रूप में उल्लिखित) किसी प्रमाणन प्रणाली द्वारा स्थापित नियमों के अनुकूल जारी किया गया वह दस्तावेज़ है जो प्रमाणित करता है कि उपयुक्त रूप से पहचान किए गए उत्पाद स्थापित अपेक्षाओं को पूरा करते हैं।

अनुपालन घोषणा एक दस्तावेज़ है जिसके द्वारा कोई निर्माता प्रमाणित करता है कि उनके द्वारा आपूर्ति (बिक्री) किए जा रहे उत्पाद स्थापित अपेक्षाओं को पूरा करते हैं। यह कथन निर्माता के आधिपत्य वाले दस्तावेज़ों में समाविष्ट जानकारी पर आधारित है।

अनुपालन चिह्न वह पंजीकृत चिह्न है जो उसके द्वारा चिह्नित उत्पादों द्वारा प्रासंगिक प्रमाणन प्रणाली की स्थापित अपेक्षाओं के अनुपालन की पुष्टि करता है।

प्रमाणन संस्था (केंद्र) या जाँच प्रयोगशाला प्रत्यायन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा प्रत्यायन संस्था आधिकारिक रूप से मान्यताप्राप्त प्रमाणन संस्था या जाँच प्रयोगशाला की प्रमाणन या जाँच के विशेष क्षेत्रों में कार्य करने की क्षमता की पुष्टि करता है।

प्रमाणित उत्पाद पर्यवेक्षी नियंत्रण उत्पाद द्वारा प्रमाणन के दौरान स्थापित अपेक्षाओं के निरंतर अनुपालन के निर्धारण के उद्देश्य से संचालित अनुपालन मूल्यांकन है।

आवेदक संचालित होने वाले अनुपालन पुष्टि हेतु आवेदन करने वाला एक निर्माता, विक्रेता, कॉन्ट्रैक्टर है।

प्रमाणन विशेषज्ञ वह व्यक्ति है जो प्रमाणन से संबंधित एक या कई प्रकार के कार्य संचालित करने के लिए अधिकृत है।

प्रमाणन योजना प्रमाणन का वह रूप है जिसमें कार्रवाईयों का सम्मिश्रण निर्धारित होता है और जिनके परिणाम उत्पाद द्वारा स्थापित अपेक्षाओं के अनुपालन के सबूत के रूप में माने जाते हैं।

उत्पाद पहचान प्रमाणित होने वाले उत्पाद का उसके नाम और अन्य विशेषताओं के द्वारा पहचान स्थापित करने की वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से प्रमाणित उत्पाद अनुपालन प्रमाणनपत्र के साथ संबद्ध किए जाते हैं।

 

सेवाएँ:

समाचार

24.08.2011

लैब्स के उप प्रमुख, पीएच.डी. ज़ुबेनको मास्को में स्लोवाक दूतावास में एक सेमिनार में प्रदर्शन किया.

 
01.08.2011

फ्फ्प जीएस वी.ओ. ए ("रूसी ऑटोमोटिव समाज"): व्लादिवोस्तोक में एक नया प्रतिनिधि कार्यालय खोलना. पते के लिए संपर्क अनुभाग की जाँच करें.

सभी समाचार

© प्रमाणन केंद्र «RESPECT»

125/6, Savushkina st., Saint Petersburg, Russia, 197374
Phone: +7 (812) 333 20 01 E-Mail: sales@respectspb.com

द्वारा डिज़ाइन की गई