अनुपालन घोषणा आपके उत्पादों द्वारा स्थापित सुरक्षा मान्यताओं के अनुपालन को प्रमाणित करता है। अनुपालन घोषणा की आवश्यकता रूस में उत्पादों के आयात के दौरान होती है और उनका अनिवार्य अनुपालन मूल्यांकन एक घोषणा के रूप में सिद्ध हो सकती है। ऑटोमोटिव उद्योग के लिए ऐसी उत्पाद श्रेणी "मोटर वाहन और ट्रेलर प्रमाणन प्रणाली के अधीन कार्य संचालन के नियम" (तकनीकी अधिनियम एवं माप-पद्धति हेतु संघीय संस्था के अध्यादेश द्वारा अनुमोदित संशोधन संख्या 1 दिनांकित 01.04.1998, संख्या 19, परिशोधित संशोधन 1 तकनीकी अधिनियम एवं माप-पद्धति हेतु संघीय संस्था की अध्यादेश, दिनांकित 10.12.2007. संख्या 3453 द्वारा अनुमोदित) के परिशिष्ट 14 में निर्दिष्ट है, और सितंबर 2010 से "पहियादार वाहन सुरक्षा" के तकनीकी अधिनियम (रूसी संघ सरकार अध्यादेश द्वारा अनुमोदित दिनांकित 10.09.2009, संख्या 720) के परिशिष्ट 9 में भी निर्दिष्ट है।
उत्पाद के निर्माता या आपूर्तिकर्ता द्वारा एक अनुपालन घोषणा अंगीकृत कर ली जाती है जिसका आधार निर्माता या आपूर्तिकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रमाण जिसकी नियमतः एक स्वतंत्र जांच द्वारा पुष्टि की जाती है। अंगीकृत घोषणा GOST R प्रमाणन प्रणाली के अधीन कार्य करने के लिए मान्यताप्राप्त प्रमाणन संस्था में अनिवार्य रूप से पंजीकृत किया जाता है। उत्पादन अवधि और शिपिंग दस्तावेज़ की मान्यता के आधार पर उत्पाद निर्माता या आपूर्तिकर्ता द्वारा निर्धारित समयावधि के लिए अनुपालन घोषणा को पंजीकृत किया जा सकता है।
इस घोषणा के बारे में एक अनूठी बात यह है कि यह सिर्फ रूस में पंजीकृत और विदेशी निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली रूसी निर्माताओं द्वारा ही अंगीकृत की जा सकती है।
"RESPECT", जो एक ऑटोमोटिव उद्योग प्रमाणन संस्था है, जिसकी वृहत् श्रेणी के रूसी और विदेशी उत्पादों हेतु अनुपालन घोषणा के पंजीकरण में विशेषज्ञता है।
अनुपालन घोषणा प्राप्त करने के लिए आपको कच्चे और उपभोग्य सामग्रियों हेतु अनुपालन प्रमाणपत्र, साथ ही साथ स्वच्छता संबंधी और महामारी निरीक्षण रिपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है। हम आपको इन दस्तावेज़ों को प्राप्त करने और सामग्री पैकेज तथा अनुपालन घोषणा का ड्राफ़्ट तैयार करने के लिए उपयुक्त उत्पाद डेटा तैयार करने में मदद करेंगे।
हमारे विशेषज्ञ विभिन्न उत्पादों के लिए कार्य करने में बहुत अनुभवी हैं, जिसके कारण हम कम से कम समय में अनुपालन घोषणा प्राप्त कर पाते हैं।
एक सेवा अनुपालन घोषणा प्राप्त करने के लिए, कृपया निःसंकोच हमारे स्टाफ़ सदस्यों से +7 (812) 333 20 02 पर या ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें:
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये
. एक सेवा अनुपालन घोषणा का ऑर्डर देने के लिए आप हमारे ऑनलाइन अनुरोध फ़ॉर्म को भी भर सकते हैं।