प्रमाणन केंद्र «RESPECT»
Главная страница    Написать письмо    Карта сайта
भाषाएँ —         Ru     En     Hi     Fr
De     It     Fi     Cn     Tr
उत्पाद अनुपालन प्रमाणपत्र

अनुपालन प्रमाणपत्र एक दस्तावेज़ है जो प्रमाणित करता है कि उत्पाद तकनीकी अधिनियमों, मानकों एवं कोड की आवश्यकताओं को पूरा करता है। एक अनुपालन प्रमाणपत्र की आवश्यकता स्थानीय बाजार में उत्पाद के व्यापार और रूसी संघ में उत्पाद आयात करने के दौरान कस्टम क्लियरेंस हेतु होती है।

गैर-व्यावसायिक साझेदारी “RESPECT” ऑटोमोटिव उद्योग उत्पादों के प्रमाणन का संचालन GOST R प्रणाली के अंतर्गत करती है। हम रूसी और आयातित उत्पाद दोनों के लिए अनुपालन प्रमाणपत्र जारी करते हैं। हमारे विशेषज्ञ ऑटोमोटिव उद्योग उत्पादों के लिए अनिवार्य एवं स्वैच्छिक प्रमाणन के संचालन में बहुत अनुभवी हैं। वे आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे, निर्धारित करेंगे कि आपको अनिवार्य या स्वैच्छिक GOST R प्रमाणन प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए और अनुपालपन प्रमाणपत्र पाने के सबसे तर्कसंगत तरीके की सलाह देंगे: वे प्रमाणन योजना का चयन करेंगे, प्रमाणन क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित करेंगे, यदि जरूरी हो तो उनकी तैयारी में मदद करेंगे, कुछ विशेष जाँचों की आवश्यकता की पहचान करेंगे और आपको उनके महत्व के बारे में बताएंगे, साथ ही साथ जाँच के लिए जरूरी नमूनों के बारे में बताएंगे। प्रमाणपत्र तैयार हो जाने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा और एक उपयुक्त सुपुर्दगी माध्यम (पर्सनल पिकअप, इलेक्ट्रोनिक रूप, कूरियर मेल के द्वारा) की पेशकश की जाएगी।

"RESPECT" में ऑटोमोटिव उद्योग उत्पादों के प्रमाणन में विशेषज्ञता वाली एक प्रमाणन संस्था शामिल है, जिसका अर्थ है कम से कम समय और सबसे बढ़िया मूल्य। कंपनी की प्रमाणन संस्था में GOST R प्रमाणन प्रणाली के अंदर कार्य करने के लिए मान्यताप्राप्त विशेषज्ञ कार्य करते हैं, और आप आश्वस्त हो सकते हैं कि प्रमाणन प्रक्रिया रूसी अधिनियम के सख्त अनुपालन के साथ संचालित की जाएगी और आप उचित तरीके से एक प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे।

अकसर, खास तौर पर उत्पादों को देश में आयात करने के दौरान, आपके पास जरूरी समय नहीं हो सकता है या आप कोई अप्रत्याशित घटना का सामना कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ इन प्रकार की समस्याओं के निपटारे में बहुत सफल रहे हैं।

उत्पाद अनुपालन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए, कृपया निःसंकोच हमारे स्टाफ़ सदस्यों से +7 (812) 333 20 02 पर या ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें: इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये . एक उत्पाद अनुपालन प्रमाणपत्र का ऑर्डर देने के लिए आप हमारे ऑनलाइन अनुरोध फ़ॉर्म को भी भर सकते हैं।

Таблица стоимости услуг сертификации в .html формате

 

सेवाएँ:

समाचार

24.08.2011

लैब्स के उप प्रमुख, पीएच.डी. ज़ुबेनको मास्को में स्लोवाक दूतावास में एक सेमिनार में प्रदर्शन किया.

 
01.08.2011

फ्फ्प जीएस वी.ओ. ए ("रूसी ऑटोमोटिव समाज"): व्लादिवोस्तोक में एक नया प्रतिनिधि कार्यालय खोलना. पते के लिए संपर्क अनुभाग की जाँच करें.

सभी समाचार

© प्रमाणन केंद्र «RESPECT»

125/6, Savushkina st., Saint Petersburg, Russia, 197374
Phone: +7 (812) 333 20 01 E-Mail: sales@respectspb.com

द्वारा डिज़ाइन की गई